फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज में 12 तो शीशगढ़ मेें 16 वाहन सीज

विज्ञापन
मीरगंज में वाहन सीज करने की कार्रवाई करते हुए। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज/शीशगढ़। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कमी पाए जाने पर 12 वाहनों को सीज कर लिया गया। इस दौरान वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि नेशनल हाईवे पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें कागज नहीं होने पर 12 बाइकें सीज कीं और 22 का चालान किया। वाहन चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं, शीशगढ़ में भी प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 18 बाइकों का चालान किया गया, जबकि 16 वाहनों को सीज भी किया गया है। इसके अलावा हेलमेट न लगाने, तेज रफ्तार बाइक चलाने, दो से अधिक लोगों के बाइक पर बैठने पर गाड़ियों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें