फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 12 छुट्टा पशुओं को ग्राम सचिवालय में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। छुट्टा पशुओं द्वारा फसल को नुकसान करने से परेशान किसानों का गुस्सा बृहस्पतिवार को भड़क उठा। किसानों ने सुबह एकजुट होकर 12 से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़कर ग्राम सचिवालय परिसर में बंद कर दिया। पकड़े गए पशुओं को प्रशासन से गोशाला भेजने की मांग करने लगे। हालांकि रात में प्रधान द्वारा मनाने पर किसान मान गए और छुट्टा पशुओं को छोड़ दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छुट्टा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन पशुओं के कारण आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। बावजूद इनको गोशाला नहीं भेजा जा रहा है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए रात-रातभर जागर खेतों में रखवाली कर रहे हैं। इसी से गुस्साए किसानों ने छुट्टा पशुओं को हाफिजगंज के ग्राम संचिवालय में बंद कर दिया। ग्राम प्रधान निदा अंसारी के पति कलीम अहमद ने बताया कि छुट्टा पशुओं को रात में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन

बीडीओ नवाबगंज महेश चंद्र शाक्य ने बताया कि एसआईआर के काम के सिलसिले में दूसरे गांव में आया हूं। जानकारी कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें