फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज- खाली बैठी सेतु निगम की टीम, मशीन आएगी तो काम होगा

विज्ञापन
चौपुला ओवरब्रिज- खाली बैठी सेतु निगम की टीम, मशीन आएगी तो काम होगा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज पर काम शुरू करने के लिए मंगलवार को भी पाइलिंग सहित दूसरी मशीनें नहीं पहुंची है। सड़क की खुदाई करके छोड़ देने से पब्लिक परेशानी हो रही है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि मशीनें कोलकाता के पास काफी दूर से मंगवाई गई हैं। इसलिए वक्त लग रहा है। मशीनें न मिलने से सेतु निगम का स्टाफ खाली बैठा हुआ है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों ने मशीन उपलब्ध हुए बगैर चौपुला ओवरब्रिज का काम शुरू कर दिया था। बाद में यह भी सामने आया कि फॉरेस्ट से भी एनओसी नहीं ली गई है। सेतु निगम ने जल्दबाजी में काम शुरू किया और फुटपाथ की खुदाई भी कर दी लेकिन एक दिन काम होने के बाद वह बंद हो गया। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि चौपुला का काम शीघ्र चालू कराने के लिए मशीनों के लिए टेंडर देने के बजाय उन्हें किराए से मंगवाया जा रहा है। इसके लिए कोलकाता के पास एक कंपनी ने यह मशीनें यहां के लिए भेजी हैं। काम बंद हुए करीब दस दिन बीत चुके हैं लेकिन यह मशीनें अब तक चौपुला पर नहीं पहुंच सकी है। इसलिए सेतु निगम की टीम भी अभी हाथ पर हाथ धरे ही बैठी है। जबकि अधिकारियों का दावा था कि पाइलिंग सहित दूसरी मशीनें रविवार या सोमवार तक उपलब्ध हो जाएंगी। अब बताया जा रहा है कि इन मशीनों को ला रही गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इसलिए अभी एक-दो दिन का वक्त और लग जाएगा। सेतु निगम की टीम के यहां अधूरा काम छोड़ देने से स्थानीय दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सेटलाइट पर दूसरा पिलर बनाने के लिए भी खुदाई शुरू
सेटेलाइट पर काम शुरू करने के लिए सेतु निगम को पहले भी मशीनें उपलब्ध हो गईं थी। यहां पिलर बनाने के लिए लोहे का जाल आदि का काम कई दिनों से चल रहा है। सेतु निगम की टीम ने यहां दूसरा पिलर बनाने के लिए भी मशीने से गड्ढा बनाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि यहां भी सर्विस लेन न बन पाने से यातायात में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘चौपुला पर मशीनें काफी दूर से मंगवाई जा रही है। इसलिए कुछ विलंब हो रहा है। एक-दो दिन में मशीन आने के साथ काम जोरशोर से शुरू करा दिया जाएगा।’
- देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें