खेलों में शिक्षक
दिखाएंगे दमखम
- तीन मई तक सभी बीईओ से मांगी गई प्रतिभागियों की सूची
बरेली। मई में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यरत शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में शुक्र वार को गाइड लाइन जारी कर दी है।
गाइड लाइन के अनुसार बैडमिंटन, टेबल टेनिस की प्रतियोगिता को 20-30, 30-40, 40-50, 50-60 आयु वर्ग में विभाजित किया गया है, जिसमें एक पुरुष और महिला प्रतिभागी होना अनिवार्य है। वहीं योग प्रतियोगिता में दो पुरुष और महिला अनिवार्य हैं। प्रतिभागियों का चयन खंड शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ट्रायल के जरिए करेंगे। सभी शिक्षक खिलाड़ियों का ड्रेस कोड निर्धारित होगा। हालांकि, योगा प्रतिभागी ड्रेस कोड के दायरे से बाहर रहेंगे। सभी प्रतिभागियों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी से 3 मई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 3 मई के बाद हुए आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।