फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन से बचने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टीजीटी परीक्षा के चलते शुक्रवार और शनिवार को सभी केंद्रों पर मूल्यांकन नहीं हो सका। रविवार को सभी पांचों केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हुआ, लेकिन परीक्षकों की भारी कमी रही। महज तीन हजार कॉपियां ही चेक हो सकीं। मूल्यांकन की धीमी गति देखते हुए डीआईओएस ने सभी केंद्रों से परीक्षकों की रिपोर्ट मांगी है। सोमवार से जो परीक्षक मूल्यांकन करने नहीं आएंगे, उनका वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के मूल्यांकन के लिए जीजीआईसी और जीआईसी को केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल के लिए बिशप मंडल, गुलाब राय और एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। बिशप मंडल में शुक्रवार से मूल्यांकन चल रहा है। बरेली में सात लाख से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन होना है। मूल्यांकन के लिए पंद्रह दिन का समय रखा गया है, लेकिन परीक्षकों की कमी के कारण विभाग की चिंता बढ़ गई है। परीक्षकों पर सख्ती करने के लिए डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों से ज्वाइन न करने वाले परीक्षकों की सूची मांगी है। डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा का कहना है कि ऐसे शिक्षकों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को सूची मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें