फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के मलबे से भी निगम करेगा आय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान इकट्ठे होने वाले मलबे का अब सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 (निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम) के तहत निस्तारण होगा। इसमें मलबे को अलग-अलग कर नीलामी की जाएगी, जिसके लिए नगर निगम ने टेंडर निकाल दिया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बड़ी तादाद में मलबा इकट्ठा होता है जो नाली में पड़ा रहता है या फिर जिसे जरूरत होती है वह निगम कर्मियों से सांठगांठ कर उठा ले जाता है। अब नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने इससे आय की योजना बनाई है। सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अनुसार, इस मलबे से ईंट, मिट्टी, लकड़ी, लोहा आदि अलग कराया जाएगा। इसके बाद नीलामी कर उससे नगर निगम आय करेगा। मलबे से ईंट, मिट्टी, लकड़ी, लोहा आदि अलग करने का काम निजी एजेंसी को दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें