फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आवास खाली नहीं कर रहे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस वाले सरकारी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाल ने संबंधित पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को चेतावनी दी। उन्हें अधिकतम पांच दिन में आवास खाली करने को कहा गया है ताकि नए स्टाफ को आवास आवंटित किया जा सकें।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर हाल ही में ऐसे 72 पुलिसवालों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट कराई गई थी जो रिटायरमेंट या काफी समय पहले ट्रांसफर होने के बाद भी कोतवाली परिसर या पुलिस लाइन स्थित आवास नहीं छोड़ रहे हैं। देहात के थानों में भी इसी तरह के 34 पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट कराई गई थी। इनमें दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाही शामिल हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी इनमें से कई ने आवास खाली नहीं किए हैं। शुक्रवार दोपहर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, सीओ प्रथम कुलदीप कुमार ने कोतवाली में बैठकर आवास आवंटन की समीक्षा की। इसके बाद कोतवाल गीतेश कपिल ने हरेक आवास पर जाकर अधिकतम पांच दिन में आवास खाली करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें