फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनता’ से ऐसा मजाक क्यों करते हैं साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने कोहरे के चलते आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द किया हुआ है। वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस 15 नवंबर से रद्द चल रही है, बावजूद इसके शुक्रवार को बरेली जंक्शन के इंक्वायरी बोर्ड पर जनता एक्सप्रेस का आगमन प्लेटफार्म एक पर लिखा हुआ था, जिससे यात्रियों में काफी देर तक भ्रम की स्थिति बनी रही। कुछ यात्रियों ने पूछताछ केंद्र पर बैठे व्यक्ति से इस संबंध में शिकायत भी की, लेकिन उन्होंने उसे अनसुना कर दिया। इसके अलावा राज्यरानी एक्सप्रेस को भी तकनीकी कारणों से नहीं चलाया जा रहा।
विज्ञापन

ट्रेनें लेट और रद्द होने से इस भीषण सर्दी में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को नजरअंदाज करते हुए गंगा सतलज, राज्यरानी, जनता, डबल डेकर, जनसेवा, गरीब नवाज, मुगलसराय, वाराणसी एक्सप्रेस आदि को 15 नवंबर से रद्द कर रखा है। यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी लखनऊ से मेरठ सिटी के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के बंद होने से है। रेलवे प्रशासन ने कोहरे के मद्देनजर इस ट्रेन को 15 फरवरी 2019 तक के लिए निरस्त किया हुआ है। शुक्रवार को यात्री सबसे ज्यादा भ्रमित वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस से हुए। उन्हें पता नहीं चल पा रहा था कि ट्रेन रद्द है या प्लेटफार्म एक पर आ रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी लापरवाही पूछताछ पर बैठे व्यक्ति की सामने आई। उसने ट्रेन के इंक्वायरी बोर्ड पर अप लाइन यानी दिल्ली की दिशा में जनता (14265) को रद्द लिखा हुआ था, जबकि दूसरी ओर डाउन लाइन यानी लखनऊ दिशा में ट्रेन (14266) का आगमन प्लेटफार्म एक पर आना लिखा हुआ था। इससे यात्रियों में काफी देर तक गफलत की स्थिति रही।

आज सुल्तानपुर होकर जाएगी हावड़ा अमृतसर मेल
अमृतसर-हावड़ा-अमृतसर के बीच चलने वाली पंजाब मेल (13005/13006) शनिवार को डायवर्ट रहेगी। यह ट्रेन रायबरेली और प्रतापगढ़ के रास्ते न जाकर सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ जाएगी और आएगी। रेल सूत्रों के मुताबिक प्रतापगढ़ सेक्शन पर इंजीनियरिंग अनुभाग ने एक दिन के लिए ट्रेन को डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें