फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लू से बचाने का इंतजाम करें विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहे पारे से बचाव के लिए शुक्रवार को डीआईओएस और बीएसए ने जिले के सभी विद्यालयों को गाइड लाइन जारी की है। इसमें सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए छाया, शुद्ध पेयजल, आइस पैक्स, ओआरएस घोल के पैकेट आदि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने बताया कि जल्द ही विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाएगा ताकि छात्रों को बीमार होने से बचाया जा सके। उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उप्र शिक्षामित्र संघ समेत अन्य संगठनों ने अधिकारियों से विद्यालयों की समयावधि सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष नरेश शंखधार ने बताया कि बढ़ती गर्मी के साथ गर्म हवाएं चलने लगी हैं जिसकी चपेट में आने से बच्चों की तबियत खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें