फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा समन्वयक बनना चाहते थे गुरु जी.. इसलिए किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र पर हंगामा काटने वाले गुरु जी मूल्यांकन का समन्वयक बनना चाहते थे। इसके लिए वह अपनी वरिष्ठता का बखान करके तरह-तरह से जुगाड़ लगा रहे थे। उनकी आदतों से सभी वाकिफ हैं, इसलिए मूल्यांकन में ड्यूटी ही नहीं लगाई। इसी से नाराज गुरु जी शुक्रवार को शराब के नशे में धुत होकर मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। अब विवि प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली कॉलेज के एक चर्चित शिक्षक शराब पीकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नेहरू केंद्र में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच गए। लड़खड़ाते कदमों से वहां पहुंचे शिक्षक ने अपनी वरिष्ठता बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें विवि ने परीक्षक नहीं बनाया था, इसके बावजूद वह मूल्यांकन के लिए कॉपियां मांगने लगे। मूल्यांकन केंद्र पर मौजूद कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने उन्हें जैसे-तैसे समझाकर वहां से भेजकर मामला निपटाया। मगर शिक्षक के कारनामे को लेकर शनिवार को भी मूल्यांकन केंद्र पर चर्चा रही। बताया जाता है कि यह शिक्षक काफी वरिष्ठ हैं, लेकिन बरेली कॉलेज में भी ऐसे ही तमाशे करते रहे हैं। एक बार तो शराब के नशे में कॉलेज परिसर स्थित बैंक में महिला कर्मचारी से अभद्रता कर डाली। इस महिला कर्मचारी ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की तो जैसे-तैसे मामला रफा-दफा किया गया। उन पर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से अभद्रता के आरोप भी लगते रहे हैं, और अब यह मामला सामने आ गया। इस मामले में विवि प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें