बिशप कोनरॉड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय फादर जेरोम मेमोरियल फोर्थ इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुक्रवार को शुरूआत हुई। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 20 टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि के रूप में बिशप इग्नेशियस डिसूजा फादर रॉयल एंथोनी ने सभी टीमों का स्वागत किया और उन्हें खेल भावना कायम रखने की शपथ दिलाई। पहले दिन दस मैच हुए।
प्रतियोगिता का पहला मैच बिशप कैंट और सेंट पीटर्स के बीच हुआ। इसमें कैंट 28 अंक से जीता। दूसरा मैच सेंट फ्रांसिस और सेंट एलॉमसेस के बीच हुआ। इसमें सेंट फ्रांसिस 11 अंक से जीता। तीसरे मैच में बिशप ने चाइल्ड केयर को 19 अंक से हराया। चौथे मैच में सेंट फ्रांसिस को बिशप दोहना ने दो अंकों से हराया। पांचवें मैच में सेंट टेरेसा ने सेंट थॉमस को छह अंक, छठे मैच में बिशप दोहना ने सेंट पैट्रिक को 21 अंक, सातवें में सेंट पीटर्स ने सेंट मारिया को चार अंक, आठवें में सेंट एलाइसेंस को सेंट टेरेसा ने दो अंक, नौवें में मारिया एसेंपटा ने सेंट एलाइसेस को छह अंक और दसवें मैच में बिशप दोहना टीम ने सेंट थॉमस टीम को 11 अंकों से हराया। शनिवार को टीमों का फाइनल मुकाबला होगा।