फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रसौली कस्बे में होटल पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरवरी में ही उसकी शादी हुई थी। परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली कस्बे में पंकज गुप्ता के मकान में ही उसका होटल है। इस होटल पर कस्बे का ही आकाश कुमार (28) कई वर्षों से काम करता था। रविवार को मकान की छत पर रखी पानी की टंकी का अलार्म खराब हो गया था। टंकी से ओवरफ्लो होकर आसपास पानी भर गया था। अलार्म को ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था। जब काफी समय बीत जाने पर भी मैकेनिक नहीं आया तो पंकज के परिवारीजनों ने आकाश को टंकी की खराबी देखने के लिए छत पर भेजा। इसके बाद सभी अपने काम में व्यस्त हो गए।
करीब आधा घंटा बाद किसी ने आकाश को बुलाया तो वह नहीं आया। लोगों ने होटल में भी देखा तो वह नहीं मिला। तब लोगों को ध्यान आया कि आकाश तो छत पर गया था। लोग छत पर पहुंचे तो आकाश मृत पड़ा मिला। लोगों को छत पर फैले पानी में करंट का अहसास हुआ। आननफानन बिजली काटी गई। सूचना पाने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

आकाश के परिवारीजनों का करुण क्रंदन सुनकर लोगों की आंखें डबडबा गईं। आकाश का विवाह 18 फरवरी को सीतापुर के बिसवां गांव की काजल के साथ हुआ था। नवविवाहिता काजल को जब यह खबर मिली तो वह बेेहोश हो गई। सफदरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि करंट लगने से आकाश की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें