फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की पत्नी की संदिग्ध हालातों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। उसके बाद विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के पति भाजपा के मसौली मंडल के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

घटना मसौली थाना क्षेत्र के करपिया गांव की है। यहां के निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत वर्मा का विवाह एक वर्ष पहले 20 नवंबर को सतरिख थाना क्षेत्र के मौथरी निवासी भाजपा नेता प्रदीप कुमार वर्मा की पुत्री शिवानी वर्मा (22) के साथ हुआ था। मंगलवार की देर रात शिवानी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।
इसकी जानकारी होने पर परिवारीजन उसे लेकर आननफानन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर देर रात जिला अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देकर सबको शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद मृतका के पिता प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। उसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने विवाह में शादी के सामान के अलावा 15 लाख रुपये की नकदी दी थी। इसके बावजूद ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित कर दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसके पूरा न होने पर हत्या कर दी।
उसके बाद आत्महत्या का रूप देकर अपने बचाव में उसे अस्पताल लाए। इस पर पुलिस ने पति विनीत, ससुर शिवकुमार, सास, जेठ-जेठानी व ननद ऊषा वर्मा व गीता वर्मा पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पति विनीत को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें