फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं शक्तिशाली बनें, गलत होने पर करें विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। शिक्षित व समझदार नारी घर, परिवार, समाज व देश के विकास और कल्याण की धुरी है। जिसे सशक्त बनाना बहुत आवश्यक है। यह बातें रविवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव में संत रविदास स्वयं सहायता समूह की ओर से आयोजित मिशन शक्ति की गोष्ठी में महिला थानाध्यक्ष शिखा सिंह ने कही। कहा कि अपने साथ गलत होने पर उसका विरोध करें, पुलिस आपके साथ है।
विज्ञापन

आप आवाज उठाएंगी तो समाज में बदलाव आएगा। आपके साथ कुछ भी गलत हो तो आप उसकी सूचना पुलिस को दें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। बीच बाजार या रास्ते में छेड़छाड़ होती है तो आप उसकी बाइक का नंबर या उसका हुलिया बता दें बाकी काम पुलिस कर लेगी। बेटी को भी उतना ही महत्व दें जितना बेटे के देते हैं।
बालिकाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलें तभी बेटी अपने जीवन के सपने को साकार कर सकेगी। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। मौके पर नाजनीन, प्रधान नूर फातिमा, किरन, बीडीसी शोभा देवी, सरोज कुमारी, कांति, पूनम, राजकुमारी, मंजू, अंजली, अंशिका, सरोज, वंदना समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें