फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सेमी. प्रति घंटे बढ़ रहा नदी का जलस्तर, पलायन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का पानी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ता देख रेता में बसे करीब 20 परिवारों ने सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन शुरू कर दिया है। आरोप है कि प्रशासन की ओर से इन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। इससे ये लोग निजी नावों के सहारे सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देख अलर्ट जारी करते हुए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को नदी के जलस्तर पर नजर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी के किनारे पर बसे तेलवारी, गोबरहा, कहारनपुरवा, सनावा, सरायसुर्जन आदि गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। नदी का जलस्तर बढ़ता देख तहसील प्रशासन भी सतर्क हो गया है और सभी कर्मचारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। लेकिन सरकारी नावों की व्यवस्था न होने से यहां के लोग निजी नावों से सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन करने लगे हैं।
जिला प्रशासन इसे लेकर भी गंभीर नहीं दिख रहा है। अभी तक अलीनगर-रानीमऊ तटबंध पर बाढ़ चौकी बन जाती थी मगर दो बार जलस्तर बढ़ने के बाद भी बाढ़ चौकी नहीं बनाई गई है। यदि नदी का पानी और बढ़ा तो तराई के लोगों के सामने दिक्कतें खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

30 से ज्यादा गांव होते हैं प्रभावित
सरयू नदी की बाढ़ से तहसील क्षेत्र के 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। टेपरा, सरायसुर्जन, भैरवकोल, बबुरी, कोठीडीहा, सिरौलीगुंग, सनावा, कहारनपुरवा, भयकपुरवा, मनीराम पुरवा, सरदहा, घुटरू, तेलवारी, गोबरहा, इटहुआ, नव्वनपुरवा, मझारायपुर, रेता, परसवाल, बेहटा आदि गांव हर साल बाढ़ से उजड़ते और बसते हैं।
वहीं जलस्तर में बढ़ोत्तरी के साथ तेलवारी और बेहटा के पास कटान तेज हो गयी है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड द्वारा नाम मात्र के प्रयास ही किए जा रहे हैं। अभी तक करीब 40 बीघा से ज्यादा जमीन नदी की धारा में समा चुकी है।
नदी का जलस्तर बारिश की वजह से बढ़ रहा है लेकिन बाढ़ जैसे हालात अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं। जहां पर भी कटान हो रही है उसे रोकने के लिए बाढ़ खंड को निर्देश दिए गए हैं। संबंधित एसडीएम को नदी के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें