फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा की मतदाता सूची में लिंगानुपात के सुधार पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले भर में पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। मुख्य फोकस एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर है। लेकिन प्रशासन विधानसभा चुनाव की इस मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा कम होने पर इसमें सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम कर रहा है। वर्तमान की मतदाता सूची में एक हजार पुरुष वोटर पर अधिकतम 876 महिला का औसत आया है। इसमें सुधार को लेकर स्वीप की मदद से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। इनमें कुल 22 लाख 37 हजार 886 मतदाता हैं। जिनमें 11 लाख 93 हजार 4 पुरुष, 10 लाख 44 हजार 808 महिला तो 74 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आयोग इस बार के विधानसभा चुनाव में जो मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है। वहीं लिंगानुपात को सुधारने के भी निर्देश दिए हैं।
यही वजह है कि कॉलेजों में पढ़ने वाले ऐेसे युवा जिनकी आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष को पूरी हो चुकी होगी उन्हें मतदाता सूची में शामिल कर अच्छी सरकार बनाने के लिए वोट देने का अधिकार दिलाया जाएगा। इसमें खासकर बेटियों को जोड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। ताकि महिला वोटर पुरुषों के बराबर आ सकें। स्वीप के माध्यम से विद्यालयों, कॉलेजों, महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम के साथ नुक्कड़ नाटक आदि किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विस क्षेत्र-पुरुष- महिला-लिंगानुपात
266 कुर्सी-204487-175239-857
267 रामनगर-177669-151470-852
268 बाराबंकी-203612-177512-872
269 जैदपुर-204486-182783-894
270 दरियाबाद-213239-189583-889
271 रुदौली आ.-9915-8593-869
272 हैदरगढ़-179596-159574-889
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लिंगानुपात के सुधारने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि अंतिम मतदाता सूची में काफी हद तक सुधार आता दिखेगा।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें