फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने वीसी के जरिए जाना सड़क निर्माण की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। क्षेत्र में ओदर गांव से लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हो रहे निर्माण की गुणवत्ता के बारे में ओदार गांव निवासी रामनरेश प्रजापति से वार्ता की। वहीं सड़क के निर्माण से क्षेत्र की जनता व ग्रामीणों को क्या लाभ होगा इस विषय में भी चर्चा की।
विज्ञापन

विकासखंड निंदूरा में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ओदर गांव से लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ओदर निवासी रामनरेश प्रजापति से गांव में बन रही प्रधानमंत्री योजना की सड़क के बारे में जानकारी ली। जिस पर रामनरेश ने बताया कि गांव में सड़क का निर्माण हो रहा है।
इसमें मानक का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस सड़क के बनने से गांव के साथ क्षेत्रीय लोगों में काफी खुशी है। इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य को भी लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखा। इस मौके पर फतेहपुर एसडीएम सुमित यादव, बीडीओ मुनेश चंद्र, ग्राम पंचायत अधिकारी रेनू पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें