फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला अभियान, पांच का चलान तीन बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डग्गामार वाहनों के खिलाफ प्रशासन का डंडा शनिवार को भी चला। एआरटीओ और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोहम्मदपुर चौकी व शहाबपुर टोल प्लाज के समीप चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पांच बसों का चालान किया गया और तीन बस सीज कर दी गई।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट में हुए बस हादसे के बाद परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। जहां एक दिन पूर्व पूरी रात चेकिंग अभियान चला। वहीं शनिवार सुबह एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। मानकों का उल्लंघन कर संचालित बसों पर कार्रवाई के लिए मोहम्मदपुर चौकी व शहाबपुर टोल प्लाजा के समीप एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर अवनीश सिंह के नेतृत्व में शनिवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान परमिट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस सहित नियमों की अनदेखी करने पर पांच बसों का चालान किया गया है तीन बस सीज की गई। चेकिंग के दौरान जो बस सीज की गई उसमें बैठे यात्रियों को रोडवेज बसों से भेजा गया। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सतत मानीटरिंग की जा रही है, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें