फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 और स्कूल वाहनों का पंजीकरण निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फिटनेस न कराने समेत विभिन्न कमियों के आरोप में एआरटीओ ने 118 और स्कूली वाहनों का पंजीयन सोमवार को निलंबित कर दिया। अब तक 328 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 906 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। बीते अप्रैल में गाजियाबाद में हादसे के बाद जब छानबीन हुई तो करीब साढ़े तीन सौ स्कूली वाहन बिना फिटनेस के पाए गए थे। इसे लेकर एआरटीओ प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर दिया था। अमर उजाला द्वारा भी लगातार इसे लेकर जागरुकता की खबरें प्रकाशित की गई।
अभिभावकों की आवाज भी बुलंद की। इसका असर यह हुआ कि एआरटीओ ने दो दिन पहले 210 वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया था। सोमवार को 118 और वाहनों के पंजीयन पर भी निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। इसे लेकर स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

इस बाबत एआरटीओ प्रशासन पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्कूल संचालकों से बता दिया गया है कि स्कूली वाहनों में कोई कोताही मत बरतें। चेकिंग में वाहन संचालित पाया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें