फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बिना टैक्स जमा किए दौड़ रही थी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिवहन अधिकारी व प्रवर्तन दस्ते की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बिना टैक्स जमा किए ही सड़कों पर दौड़ रही रोडवेज बस चेकिंग में पकड़ी गई। पांच लाख रुपये टैक्स बकाया होने पर रोडवेज बस को सीज कर दिया। वहीं परमिट का उल्लंघन करते पाए जाने पर पांच अन्य बसें मोहम्मदपुर चौकी में बंद कराई गईं और 15 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम और बाराबंकी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा ने संयुक्त रूप से शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। मोहम्मदपुर चौकी के पास चेकिंग के दौरान परिवहन निगम की एक ऐसी बस मिली जिसका वर्ष 2019 से करीब पांच लाख रुपये रोड टैक्स बकाया था।
एआरटीओ गौतम ने इस बस को सीज करते हुए पुलिस चौकी में खड़ी करा दी। बकाया रोड टैक्स जमा करने व फिटनेस प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही बस को छोड़ने के आदेश दिए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग केे दौरान 15 अन्य वाहनों में कमी पाए जाने पर चालान किया गया। परमिट का उल्लंघन पाए जाने पर पांच अन्य बसों को और सीज किया गया।
विज्ञापन

सर्विस रोड पर पर कराई जाएगी चेकिंग
चेकिंग के दौरान चालक दूसरे वाहन चालकों को चेकिंग की जानकारी इशारे से दे देते हैं। इसके चलते कई वाहन चेकिंग के पहले ही सर्विस रोड या आसपास वाहन खड़ा कर देेते हैं। डिफॉल्टर वाहन चालक चेकिंग अभियान खत्म होने के बाद ही निकलते हैं। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि आने जाने वाले वाहन चालक चेकिंग की सूचना एक दूसरे को देते हैं। जिससे डिफॉल्टर वाहन सतर्क हो जाते हैं। जल्द ही सर्विस रोड व आसपास चेकिंग की जाएगी।
सख्त हुआ प्रवर्तन दस्ता, 10 तक चलेगा अभियान
नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि अभियान 10 अगस्त तक चलेगा। प्रवर्तन दस्ते की टीम लगातार अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मोहम्मदपुर चौकी, टोल प्लाजा के पास व शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें