फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार हजार किशोर व किशोरियों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तीसरी लहर व जिले में कोरोना के मरीजों में बढ़ोत्तरी के बीच सोमवार से किशोरों को टीका लगना शुरू हो गया। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व सभी सीएचसी के साथ इंटर कॉलेजों में टीकाकरण केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

पहले दिन 62 केंद्रों पर 15 से 18 साल तक की उम्र वाले करीब 4500 किशोर व किशोरियों को टीका लगाया गया। चूंकि किशोरों को टीकाकरण का पहला दिन था इसलिए सभी अधिकारी सतर्क थे। बार-बार अपडेट भी ली जा रही थी। टीकाकरण को लेकर पूरा दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व्यस्त दिखे। देर शाम तक सभी केन्द्रों से रिपोर्ट मंगाई जाती रही।
शासन ने तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक की उम्र वालों को टीका लगाने के निर्देश जारी किए थे। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले तीन-चार दिनों में युद्धस्तर पर तैयारी की थी। इसके लिए जिले में दो लाख 35 हजार किशोर व किशोरियों का चिह्नित किया गया है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन भी उपलब्ध करा दी गई थी। सोमवार को पहले दिन ही टीकाकरण को लेकर किशोर व किशोरियों में उत्साह दिखा। टीका लगवाने आए किशोर व किशोरियों के अभिभावक भी साथ में आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में उसी जगह पर टीकाकरण किया जा रहा था जहां पर 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का हो रहा है। दोपहर एक बजे तक जिला अस्पताल में दो दर्जन व जिला महिला अस्पताल में तीन दर्जन किशोर व किशोरियों को टीका लग चुका था।
टीकाकरण की रफ्तार कॉलेजों में बनाए गए केंद्रों के कारण तेज रही। शहर के जीजीआईसी में छात्राओं ने टीका लगवाने में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इसी तरह से अकेले निन्दूरा के राजकीय इंटर कॉलेज में 240 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि पहले दिन करीब 4500 किशोर व किशोरियों को टीका लगाया गया।
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने की बातचीत
डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण का हाल जाना। यहां बनाए गए केंद्र पर पहुंचे डीएम ने टीका लगवाने आए किशोर किशोरियों के साथ टीकाकरण में लगे स्वास्थ्यकर्मियों से भी जानकारी ली। किशोर व किशोरियों ने डीएम को बताया कि किस तरह से उन्होंने टीकाकरण को लेकर मोबाइल से ही बुकिंग कर ली थी। डीएम ने निर्देश दिया कि टीकाकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।
नोडल अधिकारी ने परखी व्यवस्थाएं, देखा टीकाकरण
बाराबंकी। कोरोना को लेकर 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण को लेकर संयुक्त निदेशक व नोडल अधिकारी डॉ. अनीता सोनी ने जिला महिला अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने करोना वार्ड व उससे संबंधित उपकरणों को भी देखा। इसके बाद मॉकड्रिल करवाकर देखा कि व्यवस्था में कोई कमी तो नहीं।
टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करने के बाद उन्हें बताया गया कि यहीं पर 18 साल से अधिक के उम्र वाले लोगों का टीकाकरण भी होता है। इसके अलावा नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को देखने के बाद संतोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डीके श्रीवास्तव, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. उपांत राव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
पीकू वार्ड का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
मसौली। सीएचसी बड़ागांव में बने पीकू वार्ड का एसीएमओ डॉ. सौरभ शुक्ला और डॉ. विनोद कुमार दोहरे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक बिन्दु की जानकारी ली। उन्होंने साफ सफाई के साथ नियमों का पालन करने आदि के दिशा निर्देश दिए।
डॉ. विनोद कुमार दोहरे ने वार्ड में भर्ती एवं उपचार की व्यवस्था को देखा। इसके अलावा मरीजों से बात की और इलाज आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीएचसी बड़ागांव प्रभारी डॉ. संजीव कुमार, नोडल डॉ. हाशिम अंसारी, डॉ. परुल चौधरी, कपिल देव सिंह, अखिलेश पटेल, रजनी रावत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें