फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक के स्टॉक में मिला घालमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कृषि एवं सहकारिता विभाग की तहसीलवार गठित संयुक्त टीम ने 41 बिक्री केंद्र व गोदामों की जांच की। भौतिक सत्यापन पर चार समितियों के स्टॉक में घालमेल मिला तो पांच समितियां बंद मिलीं। इसको लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर मंगलवार को जिले के पीसीएफ के गोदाम व साधन सहकारी समितियों की उर्वरक का भौतिक सत्यापन का अभियान चलाया गया। इसको लेकर तहसीलवार टीमों ने जांच की। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार व अपर जिला सहकारी अधिकारी ने नवाबगंज तहसील में 14 बिक्री केंद्र व गोदाम का निरीक्षण किया।
पीसीएफ गोदाम चंदौली, फतहाबाद की जांच की गई। इस दौरान साधन सहकारी समिति मसौली एवं ज्योली समिति के स्टॉक सत्यापन में अंतर मिला। जिस पर संबंधित सचिव को नोटिस दिया गया। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर व अपर जिला सहकारी अधिकारी रामनगर ने रामनगर तहसील में 11 बिक्री केंद्रों की जांच की। साधन सहकारी समिति शेषपुर अलीपुर बंद मिलने पर नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

तहसील सिरौलीगौसपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी के नेतृत्व वाली टीम ने दो समितियों की जांच की। रामसनेहीघाट में जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरन बाजपेयी के नेतृत्व वाली टीम ने पांच समितियों की जांच की जिसमें चार बंद मिलीं। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
हैदरगढ़ तहसील में उप संभागीय अधिकारी ने पांच समितियों की जांच की। दो समितियों पर स्टॉक में अंतर मिला तो नोटिस जारी किया। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सहकारिता क्षेत्र के इफको यूरिया की 2661 मीट्रिक टन की रैक मंगलवार की रात में आ जाएगी। जिन समितियों पर यूरिया नहीं है। वहां पर प्राथमिकता के आधार पर भेजी जाएगी। जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें