श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी।
- फोटो : amar ujala
श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के दाखिले और लाठीचार्ज प्रकरण को लेकर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह कार्रवाई उच्च शिक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. दिनेश कुमार की तहरीर पर की गई।