घुंघटेर/रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बड्डूपुर में मंगलवार देर रात भगौली निवासी जियाउद्दीन (10) घर से चौराहे पर बिस्कुट लेने निकला था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बालक को रौंदते हुए निकला गया। हादसे में बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके चलते परिवार में कोहराम मच गया। एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस वाहन से यह हादसा हुआ है, उसका पता लगाया जा रहा है।
उधर, रामनगर थाना क्षेत्र के विलाखिया निवासी सोनी मिश्रा (45) बुधवार शाम वैवाहिक कार्यक्रम से वापस अपने घर बिलाखिया लौट रही थी। रास्ते में किसी तोज रफ्तार वाहन ने उसको टक्कर मार दी। सीएचसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर नारद मुनि सिंह ने बताया हादसा करने वाले वाहन का पता किया जा रहा है।