फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान व किशोरी की हादसों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह पैदल बाजार जा रहे किसान की अज्ञात वाहन व खेत जाते समय ट्रेन की चपेट में आई किशोरी की मौत हो गई। हादसे के खबर मिलते ही पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के साढ़ेमऊ में हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांगेमऊ निवासी राधेलाल (48) सुबह पैदल फतेहपुर स्थित बाजार जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर शारदा नहर पर साढ़ेमऊ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क किनारे घायल पड़े किसान राधेलाल को स्थानीय लोगों की एंबुलेंस से सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं कोतवाली क्षेत्र में ही सुबह पट्टी गांव के पास एक और हादसा हुआ। इसमें खेत जा रही रसूलपनाह गांव निवासी प्रेम कुमार वर्मा की बेटी हेमा (15) रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिवारीजनों को सूचना देने के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसान को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से दुकान में घुसा ट्रक
दरियाबाद। अमेठी जिले के गौरीगंज से सीमेंट लादकर बहराइच जा रहे ट्रक का रविवार की रात ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद असंतुलित हुआ ट्रक दरियाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान में जा घुसा। इससे खाली पड़ी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक रात भर दुकान ट्रक में ही फंसा रहा। घटना की सूचना मिलने पर सुबह पहुंची दरियाबाद पुलिस ने अमेठी निवासी चालक रोशन को सीएचसी मथुरानगर में भर्ती कराने के साथ परिवारीजनों को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें