फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने ली दो की जान, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई जबकि छह लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। लालपुरवा गांव निवासी दिलीप चौहान (25) बुधवार रात करीब दस बजे अपने घर में आये एक रिश्तेदार को छोड़ने उसके घर बाराबंकी गए थे। वापस आते समय लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गायत्री मंदिर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे परिवारीजनों को इसकी सूचना दी। हादसे का शिकार हुए दिलीप का विवाह करीब पांच वर्ष पहले हुआ था। उसके दो बेटियां हैं। इसमें एक की उम्र दो वर्ष और दूसरी लगभग तीन महीने की है। जवान बेटे की मौत से परिवारीजन बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन बिलखते रहे।
विज्ञापन

दूसरा हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दुर्गापुर मोड़ के निकट बहराइच की तरफ से आ रही डीसीएम ने ओवरटेक करने के चक्कर में साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ देर बाद मृतक की पहचान बदोसरायं थाना के ग्राम रमसहाय निवासी शिवकैलाश (60) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रामनगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। डीसीएम कब्जे में ले ली गई है। चालक की तलाश जारी है।
तीसरा हादसा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में हुआ। लखनऊ-अयोध्या हाईवे से जुड़े कोटवासड़क-सनौली मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी अजीत सिंह (28) उसकी चचेरी बहन हिमांशी सिंह (22) घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
चौथा हादसा कोठी थाना क्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर मदारपुर तिराहे के पास हुआ। नई सड़क की ओर से आ रही कार सांड़ को बचाने में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर गिर गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार वाराणसी के मुंडलाडीह निवासी वारिस अली समेत चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें