कोठी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कोठी के दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव निवासी अभिषेक मिश्रा (11) रविवार शाम घर में खेल रहा था। वहीं नांद के नीचे छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर आननफानन चाचा मनीष उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, सफदरगंज थाना क्षेत्र के चैला गांव निवासी आलोक सिंह (30) रविवार को घर पर मवेशियों को चारा-भूसा दे रहे थे। इसी दौरान सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आलोक भाजपा के सिरौलीगौसपुर मंडल के महामंत्री थे।