फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निंदूरा/ जैदपुर (बाराबंकी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पहली घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। यहां के निवासी युवक लवलेश सिंह (20) का विवाह तय था। एक जून को तिलक व पांच जून को बरात जानी थी। इसको लेकर घर में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। घर में लवलेश सबसे छोटा था। इसको लेकर परिवारीजनों में काफी उत्साह था।
बुधवार सुबह लवलेश घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद युवक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। इस पर घर में कोहराम मच गया। एसओ अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने खुदकुशी की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जैदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर के कटरा मोहल्ला निवासी रामकैलाश (28) का शव बुधवार सुबह घर के बाहर छज्जे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटकता देख परिवारीजनों को सूचना दी। इस पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रोग से परेशान था। उसका इलाज चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें