फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में खेत व रेलवे ट्रैक पर मिले दो शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/ जहांगीराबाद (बाराबंकी)। संदिग्ध हालातों में अधेड़ व युवक के शव खेत व रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रक पर मिला शव बहन के घर आए बिहार के युवक का है। जबकि फतेहपुर थाना क्षेत्र में खेत में मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के देवा मार्ग पर खलीनगर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव खेत में पड़ा मिला। कुछ दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी थी। मृतक धारीदार शर्ट व काले रंग की पैंट पहने था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए मगर सफलता नहीं मिली। अधेड़ की जेब से पुलिस को दो सौ रुपये मिले।
इस पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेजकर उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि अधेड़ को खेत के मालिक ने सोमवार की शाम देखा था। वह सड़क मार्ग से साइकिल लेकर खेत में पहुंचा और बैठकर सुस्ताने लगा। कुछ देर बाद साइकिल पर ही लेट गया। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, बहन के घर आए बिहार प्रांत के बेतिया जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी युवक जंग बहादुर (30) का शव मंगलवार की सुबह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। इस पर पता चला कि युवक जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ढोड़िया पुरवा मजरे करंद गांव में अपनी बहन चंदा के घर एक सप्ताह पहले आया था।
यहां पर तीन दिन से वह मजदूरी के लिए शहर के चक्कर लगा रहा था। मगर, काम नहीं मिला। सोमवार की शाम को वह बहन से रुपये लेकर वापस बिहार जाने की बात कहकर निकला था। उसकी मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। परिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें