फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित- वैवाहिक समारोह की खुशियों में मुसीबत बन सकते है चुनावी गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। चुनावी माहौल में वर व कन्या पक्ष के लोग अलग-अलग दलों के समर्थक हैं, ऐसे में गीतों के चयन में भी सावधानी बरतनी चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि डीजे पर किसी पार्टी विशेष का चुनावी गीत बजते ही दूसरा पक्ष भड़क जाए और शादी की खुशियां मुसीबत में बदल जाएं। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को देवा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैसुआ गांव में सामने आया।
विज्ञापन

जब वर पक्ष द्वारा बजाए जा रहे सपा के चुनावी गीत का विरोध कन्या पक्ष के लोगों ने किया तो बवाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के कुछ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर मामले को शांत कराया। उसके बाद विवाह की रस्में शुरू हो सकीं। बैसुआ निवासी संतराम चौहान की बेटी का बृहस्पतिवार को विवाद था। बरात घुंघटेर थाना क्षेत्र के मोहलिया गांव से आई थी। द्वार पूजा में बरात पहुंची तो वर पक्ष के लोगों ने डीजे पर सपा का चुनावी गीत बजवाना शुरू कर दिया।
कन्या पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो वर पक्ष के लोग आवाज को और तेजकर गाने की धुन पर थिरकने लगे। जिसको लेकर माहौल गर्मा गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया इससे अफरातफरी मच गई। विवाह की खुशियां में खलल पैदा हो गया। इसकी सूचना पर डायल-112 पहुंची तो उपद्रवी भाग निकले। मगर, मामले के राजनीति रंग को देख डायल-112 के पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी देवा कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

जिस पर पहुंची देवा पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर थाने लाकर शांतिभंग की कार्रवाई की। उसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शादी में नाच गाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिस पर कुछ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
डीजे पर डांस को लेकर भिड़े जनाती-बराती
सतरिख (बाराबंकी)। डीजे पर डांस को लेकर जनाती व बराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद विवाह की रस्में पूरी हुई। मामला सतरिख थाना क्षेत्र के कमरपुर सरैंय्या गांव का है। यहां के निवासी रमेश चंद्र कनौजिया के घर थाना क्षेत्र के ही मोहना गांव से बारात आई थी।
द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बराती व जनाती आपस में भिड़ गए, दोनों पक्षों में लात घूसे चलने लगे। जिसको लेकर अफरा-तफरी मच गई। वैवाहिक कार्यक्रम भी ठप हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले का शांत कराया। उसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम की रस्में पूरी हुई। प्रभारी निरीक्षक लालचंद्र सरोज ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें