फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत साथी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर ( बाराबंकी)। वैवाहिक समारोह से वापस घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की देर रात बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के शेरअलीपुर गांव के पास सफदरगंज मार्ग पर हुआ। बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली के हातापुरवा निवासी कपिल वर्मा (20) पंजरौली निवासी अपने दोस्त श्याम कुमार (21)के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। जहां से देर रात वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने परिवारीजनों को सूचना देने के साथ घायलों को सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कपिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पिता देशराज की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर एसयूवी चालक पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें