फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर टकराने से टूटा ट्रेन का शीशा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद-सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के मध्य सरयू-यमुना एक्सप्रेस से मोर के टकराने से इंजन का शीशा टूट गया। जिससे चालक घायल हो गया। इस घटना के बाद ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इस दौरान दूसरा इंजन आने पर तीन घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। जबकि चालक का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं खड़ी ट्रेन में सवार एक यात्री की तबियत बिगड़ने से जान चली गई।
विज्ञापन

अमृतसर से जयनगर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार की दोपहर दरियाबाद पहुंचने से पहले एक मोर के टकराने से शीशा टूट गया। इससे चालक घायल हुआ जिसके चलते अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इसके कारण ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन को स्टेशन पर खड़ाकर नया इंजन मंगवाया गया।
इस बीच ट्रेन के कोच एस-1 में सवार एक मजदूर की तबियत खराब हो गई। यात्रियों ने एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। एंबुलेंस के पहुंचने पर यात्री को कोच से बाहर निकालकर सीएचसी मथुरा नगर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी। मृतक की पहचान बिहार के बेतिया जिले के रामगढ़वा गांव के निवासी संजय कुमार (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह ट्रेन से अपने घर जा रहा था। इस दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे संजय की तबियत सैदखानपुर स्टेशन के पास के पास खराब हो गई। उसको नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया जाता उसके पहले ही ट्रेन चल चुकी थी। जब तक ट्रेन दरियाबाद पहुंची तो यह हादसा हो गया।
दरियाबाद स्टेशन अधीक्षक पीयूष वर्मा ने बताया कि ट्रेन सैदखानपुर व दरियाबाद स्टेशन के बीच पहुंची थी तभी ट्रेन के इंजन के सामने लगे शीशे से मोर टकरा गया और शीश टूट गया जिससे इंजन फेल हो गया। इसकी सूचना पीडब्ल्यूआई के प्रभारी एसके शर्मा को दी गयी। दूसरा इंजन मंगाने के बाद ट्रेन को करीब तीन घंटे बाद रवाना किया गया। उधर, दरियाबाद थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल का कहना है कि यात्री को पेट में दर्द हुआ था। परिजन शव को ले गए है। पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
निजी बस में बिहार के मजदूर की मौत
एक निजी बस में यात्रा कर रहे बिहार के मजदूर गनेश मुखिया निवासी ग्राम मरवारा जिला समस्तीपुर की सोमवार रात अचानक सफदरगंज के पास तबियत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सरवन ने बताया कि वह भी साथ था और दोनों दिल्ली से घर जा रहे थे। बताया कि बड़े भाई गनेश को कुछ दिन पहले चोट लगने से उनकी तबियत खराब थी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें