फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को तीन और मरीज जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने तथा गांव में कोविड नियमों का पालन कराए जाने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक शहर से सटे कस्बा रसौली में दो महिलाएं और मसौली के बड़ागांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को होम आइसोलेट कराते हुए गांव में कोविड नियमों का अनुपालन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चिकित्सकों की टीम को कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों पर बराबर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
कोरोना के लगातार मिल रहे मरीजों से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि रविवार को आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक तीन और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने तथा गांवों में कोविड नियमों का अनुपालन कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें