फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन अधिकारी को कुचलने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में अवैध खनन पकड़ने गए खनन अधिकारी पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मौजूदगी में अवैध खनन में लगे वाहनों को रास्ते से छुड़ाकर फरार हो गए थे। पुलिस दो अन्य अज्ञात की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र में 16 जनवरी की सुबह खनन अधिकारी ने पुलिस के साथ जौरास गांव पर गोमती किनारे से अवैध खनन में लगी दो जेसीबी व दो डंपरों को पकड़ा था। वहां से थाने जाते समय रास्ते से कार सवार पांच लोगों ने खनन अधिकारी को कार से कुचलने की कोशिश की और वाद विवाद कर कार्रवाई के प्रपत्रों को फाड़ दिया तथा फर्जी प्रपत्र दिखाकर पकड़े गए वाहनों को लेकर भाग गए थे।
इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। खनन अधिकारी डॉ. दीपक की तहरीर पर पुलिस ने खनन माफिया थाना क्षेत्र के छबील चौकी निवासी संतोष कुमार, लखनऊ थाना मोहनलाल गंज के श्रीफत नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार व यहीं के हयात नगर निवासी अमित कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को जौरास के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की निशादेही पर कार व एक जेसीबी बरामद कर तीनों को जेल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि खनन अधिकारी के साथ वादविवाद व कार चढ़ाने के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों से कार व एक जेसीबी बरामद की गई है। दो अन्य अज्ञात आरोपियों व दो डंपरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें