फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान में नकब लगा एक लाख के आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। पुलिस चौकी से सौ मीटर दूरी पर एक ज्वैलर्स की दुकान में नकब लगाकर चोरी हो गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह घटना की जानकारी होने पर सर्राफा व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन

घटना देवा कोतवाली के मित्तई पुलिस चौकी क्षेत्र का है। शनिवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र के लिलौली गांव निवासी हरिओम ने बताया कि उसकी ज्वैलर्स की दुकान मित्तई पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार रात चोर दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर अंदर पहुंचे और भीतर रखी 80 हजार रुपये की नकदी, ढाई सौ ग्राम चांदी के आभूषण व सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए।
दुकान में रखी तिजोरी का लॉक काटने का प्रयास भी चोरों ने किया मगर सफलता नहीं मिली। इससे भारी नुकसान होने से बच गया। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें