फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। बेखौफ चोरों ने अब दाल व्यापारी समेत दो घरों को अपना निशाना बनाया। नकब लगाकर घर में घुसे चोर तीन लाख के आभूषण, नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए। इसकी सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी है। थाना क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से लोग जहां सहमे हुए हैं वहीं पुलिस की रात्रिगश्त की पोल भी खुल गई।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर एक के बाद एक घटना कर पुलिस को चुनौती दे रहे है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने थाना क्षेत्र के टेरा दौलतपुर में दाल व्यापारी शिवबालक व जमालुद्दीन के घर को अपना निशाना बनाया। दाल व्यापारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके मकान के बगल मौजीलाल का खंडहर घर पड़ा है। जहां पहुंचे चोर उनके मकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर पहुंचे।
उसके बाद आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के करीब दो लाख के आभूषण, तांबा, फूल व पीतल के बर्तन व दाल उठा ले गए। इसके बाद गांव के जमालुद्दीन के घर में सेंध लगाकर अंदर पहुंचे चोर पांच हजार की नकदी, 20 लीटर मेंथा ऑयल व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि पीड़ितों ने तहरीर दी है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जेवर व नकदी समेत लाखों की चोरी
उधौली। घर में घुसे चोर आलमारी के लॉकर को तोड़कर उसके रखे लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। वहीं दूसरे घर में भी चोरी करने का प्रयास किया मगर असफल रहे। शुक्रवार शाम तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी मो. सुहेल के घर में बृहस्पतिवार को घुसे चोर कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह घर में बिखरा पड़ा सामान व आलमारी के टूटे ताले व सामान गायब होने पर इसकी जानकारी हुई। वहीं गांव के ही वीरेंद्र कुमार के घर की छत पर पहुंचे चोरों की आहट मिलने पर परिवारी जग गए। जिसके बाद चोर भाग निकले। प्रभारी थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें