फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: इंटीग्रेटेड लैब बनकर तैयार, उद्घाटन इंतजार

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बनी इंट्रीग्रेटेड लैब।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में बनी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी कर दिया गया है। अब उद्घाटन का इंतजार है। इस लैब के शुरू हो जाने से मरीजों को सभी प्रकार की जांच की सुविधा आसानी से मिल सकेगी और इसके लिए उन्हें इधर-उधर की भागदौड़ करने से राहत रहेगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के पैथाेलॉजी विभाग के द्वितीय तल पर करीब 96 लाख रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया गया है। अब यह लैब पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है और कार्यदायी संस्था ने इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है। इसको शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से उद्घाटन कराने की तैयारी चल रही है। इस लैब के शुरू हो जाने से मरीजों को लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, एचआईबी, सीबीसी 5 पार्ट- 2, सीबीसी 3 पार्ट- 2, बायोकेमिस्ट्री, क्लीनक्वानटा, हारमोनसी, कोगुलेशन, इलेक्ट्रोलाइट टेस्ट, यूरिन रूटीन, यूरिन प्रेनेंसी, मलेरिया टेस्ट, डेंगू एनएसआई, वाइडल फार टायफाइड, सीआरपी टेस्ट, ब्लड ग्रुप एबीओ-आरएच, हेमोग्लोबिन, फाइलेरिया स्लाइड टेस्ट समेत कई प्रकार की जांच आसानी से हो सकेगी।



वर्जन

जिला महिला अस्पताल में आईपीएचएल पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है जल्द ही इसे शुरू करा दिया जाएगा। इसका नोडल सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. प्रदीप कुमार को बनाया गया है। जल्द ही डीएम इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें