फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुलिस नहर में खोजती रही, शराब ठेके पर बैठा मिला ऑटो चालक

Sun, 08 Feb 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिस ऑटो चालक को पुलिस शनिवार की रात से नहर में खोज रही थी कि शायद उसने कूद कर जान दे दी, वह शराब ठेके पर बैठा शराब पीता हुआ मिला। पुलिस ने चालक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसके जरिए उसे खोज निकाला है।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरहिया मजरे मिठवारा निवासी 40 वर्षीय दिव्यांग राजकुमार ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार को वह रोज की तरह ऑटो लेकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसने अपनी पुत्री शैलेन्द्री को फोन कर बताया कि वह बेलहरा रोड नहर पुल पर खड़ा है और नहर में कूदने जा रहा है। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया। इस सूचना से परिवार में हड़कंप मच गया। घबराए परिजन तुरंत नहर पुल पर पहुंचे, जहां राजकुमार का ऑटो खड़ा मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नहर व आसपास उसकी खोजबीन शुरू की।
पुलिस ने राजकुमार के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। करीब तीन घंटे बाद उसका मोबाइल खुला, जिससे उसकी लोकेशन का पता चला। चौकी प्रभारी अजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने संभावित क्षेत्र में खोजबीन की। इसी दौरान राजकुमार भगौली रोड पर कसियापुर के पास एक शराब ठेके पर बैठा शराब पीता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के कलहपूर्ण व्यवहार से परेशान है। पत्नी पर दबाव बनाने के लिए घर पर नहर में कूदने की झूठी सूचना दी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें