फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महायज्ञ का शुभारंभ, तीन किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

Mon, 09 Feb 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा। मां गायत्री संस्कार पीठ के तत्वावधान में चार दिवसीय विराट नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं सर्व धर्म सम्मेलन का भक्तिमय शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा नशा उन्मूलन का संदेश भी दिया गया, जिससे समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार हो सके। यह पहल समाज को व्यसन मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

रविवार को महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा सांडभारी से प्रारंभ होकर उदापुर, भटवामऊ, बाबा साहब मंदिर होते हुए मुख्य मार्ग से नगर पंचायत बेलहरा स्थित बाबा मंदिर के मैदान तक लगभग तीन किलोमीटर तक संपन्न हुई। कलश यात्रा में करीब एक हजार महिलाओं ने सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना तथा समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार करना है। आयोजन के अंतिम दिन बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देशराज साहू, श्यामलाल, नरेंद्र प्रताप वर्मा, दिलीप साहू, संजय रावत तथा भाजपा नेता सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यज्ञ और कलश यात्रा से आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से श्रद्धालु सरोबार दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें