फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बहराइच में नदी में डूबी बच्ची का शव बाराबंकी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव के पास रविवार सुबह सरयू नदी के किनारे बच्ची का शव मिला। पूरा दिन पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका से परेशान रही। शाम को मृतक की पहचान बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के मैकू पुरवा निवासी मुंशीलाल यादव की पुत्री प्रियांशू (11) के रूप में हुई, जो मवेशी चराने के दौरान सरयू नदी में डूब गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह गोबरहा गांव के ग्रामीण खेतों की ओर निकले थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने सरयू नदी के किनारे शव पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर और ग्रामीण पहुंच गए। पहले तो पता ही नहीं लग रहा था कि शव पुरुष का है या महिला का। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो देखा कि यह न केवल केवल क्षतविक्षत हो गया था बल्कि काफी फूल गया था। पूरा दिन पुलिस इस बात को लेकर परेशान रही कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई।
देर शाम टिकैतनगर के एसएचओ रत्नेश पांडेय ने बताया कि मृतका की फोटो व उससे संबंधित सूचना आसपास के जिलों के कंट्रोल रूप को भेजी गई थी। शाम को बहराइच से खबर मिली कि शुक्रवार बहराइच के हरदी क्षेत्र के मैक पुरवा निवासी मुंशीलाल यादव की पुत्री प्रियांशु मवेशी चराने गई थी। सरयू नदी के किनारे पानी पीने के दौरान गिरकर डूब गई थी। परिजनों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें