बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या भी तेजी के साथ घट रही है। सोमवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में दस और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि उपचार के बाद 14 लोग पूरी तरह से स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 151 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले में 1722 लोगों की कोरोना जांच की गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में दस लोग संक्रमित पाए गए। इनमें रामसनेहीघाट में एक, जाटा बरौली में तीन, फतेहपुर में एक, सूरतगंज में एक, बड़ागांव में दो व शहरी क्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि उपचार के बाद 14 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
इस तरह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर महज 151 रह गई है। वहीं जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 10,140 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है लेकिन हमें लापरवाही जरा भी नहीं करनी है। कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करना है। (संवाद)