फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बरामदे में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। घर के बरामदे में सोए युवक का शव बुधवार सुबह फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पत्नी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल था। घटना कोठी थाना क्षेत्र के खुशलीपुरवा मजरे नसीरपुर गांव की है।
विज्ञापन

यहां के निवासी संतोष कुमार गुप्ता (40) खेती-किसानी कर मां, पत्नी व तीन बच्चों का भरण-पोषण करता था। हमेशा की तरह वह मंगलवार की शाम को खाना खाने के बाद बरामदे में सो रहा था। बुधवार सुबह पत्नी गीता घर से बाहर निकली तो बरामदे की छत के छल्ले के सहारे रस्सी के फंदे से पति का शव लटकता देख चीख पड़ी।
शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कोठी थाने के दरोगा दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। युवक की मौत के बाद घर में बुजुर्ग मां, पत्नी व दो बेटे व एक बेटी की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा। प्रभारी निरीक्षक संजीत सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें