फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे 189 जोड़े मंत्रोच्चारण से गूंजे पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन शुक्रवार को जिले भर में किया गया। एक ही पंडाल में पंडित जहां अपने-अपने रस्मों-रिवाजों से 189 जोड़ों का विवाह कराया वहीं आठ मुस्लिम बेटियों का निकाह भी कराया गया। मंत्रोच्चारण के बीच हुए इस सरकारी आयोजन में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में शुक्रवार को हुए इस आयोजन में 46 जोड़ों का विवाह कराया गया। गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान से विवाह संपंन कराया। वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस दौरान मंच पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा 10 जोड़ों को उपहार व प्रमाण पत्र के साथ योजना के तहत 35 हजार की चेक दी गई। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया। विवाह के दौरान परिवार के कई सदस्यों ने अपनी पुत्री की शादी की वीडियो व फोटो खींचकर यादों के रूप में सहेजा।
विज्ञापन

उधर, रामनगर विधानसभा क्षेत्र के महादेवा ऑडीटोरियम में 26 बेटियों के हाथ पीले हुए। विधायक शरद अवस्थी ने सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र व अनुदान की चेक के साथ गृहस्थी का सामान आदि भेंट किए। यहां पर भी गायत्री परिवार द्वारा विवाह संपंन कराया गया। जबकि एक जोड़े का निकाह काजी द्वारा कराया गया। श्री अवस्थी ने कहा कि ऐसे परिवार जो बेटियों की शादी करने में सक्षम नहीं है। उनके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह योजना लागू की है।
इसी तरह दरियाबाद ब्लॉक के सभागार में हुए इस सरकारी शादी में 30 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें एक जोड़ा मुस्लिम परिवार का भी शामिल रहा। दोनों धर्मों के रीति रिवाज के अनुसार शादियां कराई गईं। यहां पर विधायक सतीश शर्मा ने अधिकारियों के साथ वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी के दौरान बेटियों को 35 हजार की अनुदान की चेक व गृहस्थी आदि के सामान के साथ प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा, विवाह का खर्च सरकार वहन कर रही है। सुकन्या, सामूहिक विवाह इसका उदाहरण है।
फतेहपुर में रामनगर मार्ग पर स्थित पटेल पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में 33 बेटियों के हाथ पीले हुए। बेटियों के माता-पिता ने कन्यादान किया। इस दौरान उनकी आंखें भर गई। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने सभी जोड़ों को अनुदान चेक के साथ आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है। हमारे मुख्यमंत्री ने ऐसे बेटियों की शादी कराने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया। जिनके माता-पिता राशि जुटाने को लेकर परेशान रहते थे। इस मौके पर सीओ, ईओ मौजूद रहे।
उधर, कस्बे के हैदरगढ़ स्थित ग्राम्यांचल महाविद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यहां 54 जोड़ों का विवाह रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया। जबकि मुस्लिम वर्ग की एक बेटी का निकाह कराया गया। क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ रावत ने सभी नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने अनुदान की चेक, प्रमाण पत्र और गृहस्थी आदि का सामान देते हुए कहा कि इन बेटियों के हाथ पीले हुए हैं। इनके माता-पिता का एक बढ़ा बोझ उतरा है। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें