फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो करोड़ से बनेगी भयारा से दादरा तक की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सालों से जर्जर व बदहाल पड़ी सड़क पर आखिरकार शासन की नजरें इनायत हुईं। लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर करते हुए शासन ने सड़क को चमकाने के लिए एक करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। 17 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में जारी भी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड बंकी के भयारा गांव से जहांगीराबाद-शहावपुर-नेवला होते हुए दादरा तक जाने वाली सड़क सालों पहले बनी थी। वर्तमान में करीब तीन दर्जन गांवों के लिए आवागमन का माध्यम मानी जाने वाली इस सड़क की हालत बहुत बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे ही नहीं है बल्कि गिट्टियां बिखर गईं हैं।
करीब चार किमी. लंबी इस सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल है। इसे लेकर ग्रामीण कई बार धरना-प्रदर्शन तक की चेतावनी दे चुके हैं। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने शासन को इस सड़क के बारे में रिपोर्ट भेजकर बजट की मांग की थी।
विज्ञापन

आखिर शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जहांगीराबाद-शहावपुर-नेवला होते हुए दादरा तक सड़क के सुधार के लिए 1 करोड़ 72 लाख 87 हजार रुपये की स्वीकृति देते हुए प्रथम किस्त के रूप में 17 लाख 28 हजार रुपये जारी कर दिए है। यह रकम राज्य सड़क निधि से दी गई है। अब इस सड़क के बनने से करीब तीन दर्जन गांवों की हजारों की आबादी का आवागमन सुलभ हो जाएगा।
रामनगर में 34 लाख से बनेंगी तीन इंटरलॉकिंग
रामनगर के तीन गांवों में कुल 34 लाख की लागत से तीन इंटरलॉकिंग सड़कें बनेंगी। पूरी राशि जारी हो गई है। इनमें ग्राम पंचायत मडना के ऐमा में 9 लाख 62 हजार, प्यारेपुर में 10 लाख 27 हजार व शाहपुर चक बहेरवा में 14 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में शासन ने डीएम को पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें