फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त होंगी 12 सौ किलोमीटर से अधिक की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद जल्द ही शुरू होगी। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील इन सड़कों की मरम्मत करने के लिए 15 सितंबर से नवंबर तक अभियान चलेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों की करीब 1200 किलोमीटर की सड़कें चिह्नित की गई हैं। उधर मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों के गड्ढामुक्त करने के संबंध में दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के बाद विभाग ने इस पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

लंबे समय से जर्जर दिख रही सड़कों के चलते राहगीरों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं थीं। वहीं बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से उसमें पानी भरने के कारण लोगों की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा गड्ढामुक्त अभियान चलाने के निर्देश के बाद कुछ राहत मिलती दिख रही है। इसके तहत जिले में शहर से लेकर गांव तक की करीब 1200 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी चल रही हैं।
इनमें लोक निर्माण विभाग के तीनों खड़ों की सड़कें शामिल हैं। विभाग ने अपने क्षेत्र की सड़कों को चिह्नित कर उसकी सूची तैयार कर ली है। बजट मिलने के बाद 15 सितंबर से गड्ढामुक्त अभियान शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में सीएम द्वारा दिशा निर्देश मिलने के बाद विभाग ने इस पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गड्ढामुक्त अभियान के तहत करीब 1200 किलोमीटर की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इसमें पीडब्लूडी के तीनों खंडों की सड़कें शामिल हैं। बजट मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-आरके राम, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें