फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में खुली शराब तस्करी की पोल, 26 पेटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवासड़क (बाराबंकी)। हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 26 पेटी शराब उस समय बरामद हो गई जब उसे लादकर ले जा रही कार कोटवासड़क में एक ट्रक में टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए गाजियाबाद निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यदि हादसा न होता तो शायद शराब पकड़ी भी न जाती।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर कोटवासड़क के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। यह हादसा होते ही आसपास मौजूद दुकानदार एकत्र हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। लेकिन लोग तब चौंक पड़े जब उन्होंने कार के अंदर शराब की पेटियां भरी देखी।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोटवासड़क चौकी इंचार्ज ने चालक को हिरासत में लेकर चौकी ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, चौकी पुलिस मामले को रफादफा करने पर आमादा थी लेकिन जब पूरे क्षेत्र में चर्चा होने लगी तो प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी करवाई।
विज्ञापन

देखते ही देखते कार के अंदर से 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद जिले के ट्रोनिका सिटी निवासी सोनल कुमार के रूप में हुई है। शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। केस दर्ज कर युवक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें