रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट के ग्राम सराय नजर मजरे उस्मानपुर निवासी संजय यादव (25) गांव के ही एक मित्र के साथ शनिवार रात करीब 10 बजे भिटरिया कस्बे से बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान कोटवासड़क के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पुलिस ने सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जहां संजय यादव को मृत घोषित कर दिया गया।