फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बोरा सरकारी राशन बरामद, गोदाम सीज

Mon, 29 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
50 बोरा सरकारी राशन बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक मिनी राइस मिल से पुलिस ने छापामारी कर 50 बोरा सरकारी राशन बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी। तहसील से पहुंचे अधिकारियों ने गोदाम सीज कर दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक और तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। क्षेत्र के बारिनबाग में सिंह मिनी राइस मिल है। विपणन गोदाम से एक पिकप पर 50 बोरा सरकारी राशन लादकर सीधे राइस मिल पहुंचा दिया गया।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाल टिकैत नगर ने पुलिस बल के साथ राइस मिल पर छापा मारा। कोतवाल ने बताया कि जांच में पाया कि 50 सरकारी बोरियों में राशन है। जो विपणन के गोदाम से लोड हुआ था लेकिन कहां जा रहा है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस फत्तापुर कला निवासी गया प्रसाद और आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि गोदाम सीज कर उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मंगलवार को आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में गोदाम खोलकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें