फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच बढ़ी सर्दी, खेती पर भी पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम के तापमान में लगातार गिरावट के साथ ही सर्दी भी बढ़ने लगी है। शनिवार को सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी के चलते मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। इससे लोगों के गर्म कपड़े भी निकल चुके हैं। पूरे दिन धुंध छाए रहने से यातायात भी प्रभावित रहा। जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

भले ही सर्दी का मौसम शुरू हो गया हो और मौसम बदलने लगा हो लेकिन अभी तक इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस उपाय नहीं शुरू किया है। जिले में नगर पालिका व नगर पंचायतों में अभी तक रैन बसेरे नहीं बनाए हैं। स्थायी की बात तो दूर अस्थायी रैन बसेरा भी नहीं है और न ही कहीं पर अलाव जलाने के लिए स्थान चिन्हित हुए है।
नगर पालिका नवाबगंज क्षेत्र में देवा तिराहे पर रैन बसेरा वीरान पड़ा है। यहां लोग खुले आसमान में रातें गुजारने को विवश हैं। यही हाल बंकी ब्लॉक के सामने बने रैन बसेरे का है। इसमें कोई अधिकारी झांकने तक नहीं पहुंचा है। नगर पालिका के ईओ पवन कुमार का कहना है कि सर्दी का मौसम होने के चलते इससे निपटने के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। रैन बसेरों में जो कमी है उन्हें दूर करने के साथ ही अलाव जलने वाले स्थान भी चिन्हित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानी पर पड़ेगा असर
खेती के जानकार बताते हैं कि इस समय यदि बारिश हो गई तो इसका असर फसलों पर पड़ सकता है। आलू की बोवाई का सीजन है और किसान खेतों में काम कर रहा है। लेकिन बारिश तेज हुई तो लोग परेशान हो जाएंगे। वहीं धान की तौल कराने के लिए भी क्रय केंद्र पर किसानों की भीड़ है। खेतों में भी धान तैयार किया जा रहा है। ऐसे में मौसम में बदलाव व बारिश से इन कामों में रुकावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें