फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायग्नोस्टिक सेंटर पर पड़ा छापा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर और नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी ने सोमवार को जिले के करीब एक दर्जन डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा मारा। जिससे डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। इस दौरान खामियां पाए जाने पर कई संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुमित यादव और नोडल अधिकारी संजय बाबू की टीम ने करीब एक दर्जन डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। टीम शहर स्थित सहारा डायग्नोस्टिक सेंटर, वर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर, यूरेका केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान कई स्थानों पर खामियां मिली।
इसके अलावा टीम ने फतेहपुर स्थित सांई डायग्नोस्टिक सेंटर, सोलो डायग्नोस्टिक सेंटर, रायल डायग्नोस्टिक सेंटर, वर्धमान डायग्नोस्टिक सेंटर, एसबीएस डायग्नोस्टिक सेंटर, क्राइम डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। टीम ने बताया कि इन स्थानों पर कई प्रकार की खामियां मिली हैं। किसे के प्रपत्र पूरे नहीं मिले तो किसी के यहां पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं थे। कई स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें